Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

आदिवासी छात्र की हत्या के बाद गंडतविसा में धारा 144 लागू

त्रिपुरा राज्य के गंडतविसा में कथित मॉब लिंचिंग में आदिवासी छात्र की मौत के बाद सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है। तनाव के बाद कई मकानों और दुकानों पर भी हमला किया गया है, इसलिए इलाके में धारा 144 लगा दी गई। 

अधिकारियों ने शांति बनाए रखने के लिए 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाओं पर भी पाबंदी लगा दी। 21 वर्षीय आदिवासी छात्र परमेश्वर रियांग पर सात जुलाई को गंडतविसा में कार्निवल में क्रूरतापूर्वक हमला किया गया था, जब वे मानसिक रूप से अस्थिर युवक को बचाने के लिए हस्तक्षेप कर रहा था, जिसे कई गैर-आदिवासी व्यक्तियों ने पीटा था।

कथित तौर पर हमलावरों ने रॉड का इस्तेमाल किया और उसे करंट लगाया। अगरतला के जीबीपी अस्पताल ले जाने के बावजूद, रियांग ने शुक्रवार दोपहर को दम तोड़ दिया।

जैसे ही शव गंडतविसा पहुंचा, गुस्सा भड़क गया और बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क उठी। गुस्साई भीड़ ने गैर-आदिवासी संपत्तियों को निशाना बनाते हुए कई घरों और दुकानों को आग लगा दी। 

जनजातीय कल्याण मंत्री विकास देबबर्मा ने शुक्रवार तड़के रियांग की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए जीबीपी अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने रियांग के पिता को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी और न्याय सुनिश्चित करेगी। इस आश्वासन के बाद, हमले के सिलसिले में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।