Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

तेलंगाना इमारत ढहने के बाद दूसरे मजदूर का शव बरामद किया गया

तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में एक निर्माणाधीन इमारत के ढहने के बाद मलबे में फंसे दूसरे मजदूर का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भद्राचलम कस्बे में बुधवार को अपराह्न छह मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने के बाद दो श्रमिक मलबे में फंस गए थे।

अधिकारियों ने एनडीआरएफ, सरकारी खनिक सिंगरेनी कोलियरीज, अग्निशमन सेवा, पुलिस और अन्य एजेंसियों के कर्मियों की टीमों के साथ बचाव अभियान शुरू किया था। मलबे से निकाले गए 45 वर्षीय एक मजदूर की बृहस्पतिवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरुवार आधी रात के बाद करीब दो बजे बचाव दल ने दूसरे मजदूर का शव निकाला। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में इमारत के मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जब इन खबरों के बारे में पूछा गया कि क्या इमारत का निर्माण नियमों का उल्लंघन कर किया जा रहा था तो पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।