केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को कहा कि लाइटहाउस टूरिज्म कई लोगों को रोजगार दे रहा है। सोनोवाल शनिवार को दूसरे राष्ट्रीय लाइटहाउस महोत्सव में शरीक हुए।
बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय की ओर से आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य लाइटहाउस टूरिज्म को बढ़ाना है।
सोनोवाल ने कहा, "लाइटहाउस महोत्सव का उद्देश्य समुद्री विरासत को बढ़ाना है। इस आयोजन का मकसद 'देखो अपना देश' है। भारत और देश के समुद्री इतिहास को जानें।"