Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

जम्मू कश्मीर: हमले के एक दिन बाद पुंछ में तलाशी अभियान जारी, जीओसी और डीजीपी ने भी दौरा किया

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को हथियारों से लैस आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें पांच सैनिक शहीद हो गए और दो घायल हैं। हमले के एक दिन बाद सुरक्षा कर्मियों ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के पहाड़ी इलाकों में बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी आर. आर. स्वैन ने इलाके का दौरा किया और सेना समेत पुलिस के आला अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा की। निगरानी के लिए सुरक्षा कर्मियों की तरफ से हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही आतंकवादियों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों भी लाए गए हैं। 

अधिकारियों के अनुसार, आतंकियों ने सर्च ऑपरेशन के लिए जा रहे सेना के वाहनों पर सुरनकोट पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में धेरा की गली और बुफलियाज के बीच धत्यार मोड़ पर लगभग 3.45 बजे हमला किया।

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि घात लगाकर किए गए हमले में स्टील कोर बुलेट समेत हथियारों के पैटर्न और इस्तेमाल को जानने के लिए घटनास्थल पर जांच की जा रही है।