Breaking News

सेंसेक्स 273 अंक चढ़कर 77,928, निफ्टी 66 अंक बढ़कर 24,317 पर क्लोज हुए     |   लोकसभा के बाद राज्यसभा से वंदे मातरम् बिल पास, अब रोक डालने पर एक्शन का रास्ता     |   CWC: मोहम्मद बासिल के पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीतने पर PM मोदी ने बधाई दी     |   गुजरात में 3 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द     |   वेस्ट एशिया संकट: PM मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों संग बैठक, सप्लाई चेन को किया रिव्यू     |  

पुंछ में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमले के चार दिन बाद सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। कई इलाकों में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट में वोटिंग से तीन हफ्ते पहले शनिवार को पुंछ जिले में भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकवादियों के हमले में एक सैनिक की मौत हो गई और चार घायल हो गए।

अधिकारियों ने कहा कि डीजीपी आर. आर. स्वैन और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के विशेष महानिदेशक योगेश बहादुर खुरानिया ने मंगलवार को मुलाकात की और जम्मू कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा हालात पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि बीएसएफ की पश्चिमी कमान के प्रमुख खुरानिया ने जम्मू में स्वैन से मुलाकात की।

उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एम. वी. सुचिन्द्र कुमार ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी)  का दौरा किया और उन्हें सैनिकों का मनोबल और प्रेरणा बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।