Breaking News

विपक्ष के भारी हंगामे के चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित     |   नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के बीच भारत-नेपाल रेल सेवा अगले आदेश तक बंद     |   भरत तिवारी पर गोली चलाने वाला STF जवान अरेस्ट, एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन     |   CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, 1 किलो से गोल्ड चूके     |   CWG 2026: सीमा ने 58.65 मीटर थ्रो के साथ भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल     |  

तंजावुर में समुद्र में उफान, मछली पकड़ने पर लगी रोक

तमिलनाडु में तंजावुर के पास हिंद महासागर का जलस्तर अचानक बढ़ने से प्रशासन ने मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। पट्टुकोट्टई के पास अथिरमपट्टिनम झील के किनारे समुद्र का जलस्तर 100 मीटर ऊपर पहुंच गया है। 

महासागर के पास  केवल उन ही मछुआरों को जाने की इजाजत है जो पावरबोट के अलावा पाइपर बोट का इस्तेमाल करते हैं। इस दौरान कुछ नाव कीचड़ में फंस भी गईं थी, नाव को बचाने के लिए मछुआरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।  मछुआरों ने सरकार से नहर को गहरा करने की मांग की है, ताकि समुद्र में पानी कम होने पर भी नाव भेजी जा सकें।