Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

सौर कौथिग मेला शुरू...सीएम धामी ने किया शुभारंभ

प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पहली बार सौर कौथिग ( ऊर्जा मेला) का आयोजन किया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सौर कौथिग का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने सोलर वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 100 दिन तक पहाड़ के कोने-कोने तक वैन पहुंचेगी। जो लोगों को सौर ऊर्जा परियोजना व इसमें मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी देगी।

मौके पर वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, विधायक खजान दास, सीएम के सलाहकार विश्वास डाबर भी मौजूद रहे। मेले में देश-प्रदेश के करीब 50 सोलर प्रोजेक्ट पर काम करने वाली कंपनियों ने स्टॉल लगाए है। सौर कौथिग में उपभोक्ता सभी जानकारियां ले सकेंगे।