Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

तेलंगाना में ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

तेलंगाना में 12,769 ग्राम पंचायतों में काम करने वाले 52,000 से ज़्यादा सफाई कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी और छह महीने से वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल पर हैं। राजन्ना सिरिसिला जिले में प्रदर्शनकारी कर्मचारी जिला कलेक्ट्रेट के बाहर बैठे और राज्य सरकार के खिलाफ़ नारे लगाए।

ये हड़ताल, राज्य भर में किए गए ग्रामीण सफाई बंद का हिस्सा है। इसके जरिए बकाया वेतन के तत्काल भुगतान, सभी ग्राम पंचायत कर्मचारियों के लिए स्थायी रोजगार और उनके वेतन के लिए अलग से बजट आवंटन की मांग की गई है।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर तेलंगाना सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो वे 48 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे।