Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

संदेशखाली केस: शाहजहां शेख को CBI को सौंपने पर ठनी

संदेशखाली केस सुप्रीम कोर्ट में मेंशन तो हो गया है लेकिन इसको लिस्ट करने की इजाजत मिलेगी या नहीं, ये सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ तय करेंगे. वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने हाईकोर्ट के आदेश पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है.

इस पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि हम ऐसे कोई आदेश नहीं देंगे, आप सीजेआई के पास जाइये, वही मामला सूचीबद्ध करेंगे. अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि ईडी ने शाहजहां शेख को हिरासत में न सौंपने के लिए कलकत्ता HC में अवमानना ​​​​याचिका दायर की है. इस पर बेंच ने कहा कि हम कुछ नहीं कर सकते, आप CJI के पास जाएं, वही लिस्टिंग की तारीख तय करेंगे.