Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

संभल की घटना बहुत दुखद, जांच कराई जाएगी- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई भारी हिंसा पर पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करना शुरु कर दिया है। पुलिस ने 21 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं 24 घंटे के लिए पूरे इलाके की इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई और स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

खबरों के मुताबिक हिंसा में अब तक चार लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 20 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है। हिंसा में दोषी पाए जाने वालों पर NSA के तहत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की विस्तार से जांच जारी है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संभल हिंसा पर दिया बयान

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संभल हिंसा पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘न्यायपालिका के आधार पर वहां सर्वे का काम चल रहा था, जो घटना हुई वो दुखद है, निषपक्ष कार्रवाई होगी’।