Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का फेसबुक खाता निलंबित

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक खाता कथित तौर पर निलंबित कर दिया गया, जिस पर उनकी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने सोशल मीडिया मंच “एक्स” पर पोस्ट किया, “देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव के फेसबुक खाते को निलंबित करना लोकतंत्र पर हमला है।”

चांद ने लिखा, “बीजेपी की सरकार ने देश मे अघोषित आपातकाल लगा रखा है, जहां विरोध मे उठने वाली हर आवाज को बीजेपी दबा देना चाहती है, लेकिन समाजवादी पार्टी बीजेपी की जन विरोधी नीतियों का विरोध करती रहेगी।”

सूत्रों के अनुसार, 80 लाख से ज्यादा ‘फॉलोअर्स’ वाले यादव के फेसबुक खाते को शुक्रवार शाम लगभग छह बजे निलंबित कर दिया गया।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष इस पेज का इस्तेमाल नियमित रूप से अपने विचार साझा करने, सरकार की कमियों को उजागर करने और समर्थकों से जुड़ने के लिए करते थे।