Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

एसएसपी पीएन मीणा का आधी रात बड़ा एक्शन

 

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा की ओर से नैनीताल जिले के 52 निरीक्षक, उपनिरीक्षक और अपर उपनिरीक्षक की स्थानांतरण सूची शुक्रवार देर रात जारी की गई है। प्रभारी निरीक्षक थाना हल्द्वानी उमेश कुमार मालिक को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ व प्रभारी डीसीआरबी, निरीक्षक राजेश कुमार यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी बनाया गया है। धर्मवीर सिंह सोलंकी पुलिस लाइन से प्रभारी एफएफयू व एसआईएस, दिनेश सिंह फर्त्याल को प्रभारी निरीक्षक लालकुआं से पुलिस लाइन, डीआर वर्मा को प्रभारी निरीक्षक थाना भवाली से प्रभारी निरीक्षक थाना लालकुआं भेजा गया है।

हेमचंद्र पंत को प्रभारी साइबर सेल से प्रभारी निरीक्षक भवाली, भगवान सिंह महर को थानाध्यक्ष कालाढूंगी से पीआरओ एसएसपी, पंकज जोशी को थानाध्यक्ष मुखानी से थानाध्यक्ष कालाढूंगी, विजय सिंह मेहता को प्रभारी चौकी मंडी से थानाध्यक्ष मुखानी, भुवन सिंह राणा को थानाध्यक्ष चोरगलिया से प्रभारी चौकी मंडी, राजेश कुमार जोशी को प्रभारी चौकी पीरुमदारा से थानाध्यक्ष चोरगलिया, फिरोज आलम को मल्ला काठगोदाम प्रभारी चौकी से साइबर सेल, दिलीप कुमार को प्रभारी चौकी रामगढ़ से प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम स्थानांतरित किया गया है।