उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से एसपी प्रमुख अखिलेश यादव ने पर्चा भरा। अखिलेश ने सबसे पहले 2000 में कन्नौज संसदीय सीट जीती थी और बाद में 2004 और 2009 में भी वो यहां से जीते। 2012 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने ये सीट खाली कर दी और उनकी पत्नी डिंपल यादव उप-चुनाव में यहां से जीती। डिंपल 2014 में भी जीतीं लेकिन 2019 में बीजेपी के सुब्रत पाठक से हार गईं। कन्नौज सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.