Breaking News

दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |   आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी बीजेपी, राहुल के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी     |   लगातार बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोकी गई     |   यूपी भाजपा आज प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर बूथ सम्मेलन आयोजित करेगी     |   सिक्किम लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हुआ, 5 फंसे लोगों को बचाने की कोशिश जारी     |  

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज जाएंगे मुंबई

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज महाराष्ट्र के मोर्चे पर सक्रिय होंगे। वह महाराष्ट्र में मालेगांव में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद अगले दिन 19 अक्तूबर को वह धुले में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इंडिया गठबंधन के घटक दल के तौर पर समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र में अपने विस्तार और सम्मानजनक सीटें हासिल करने को लेकर रणनीति बनाई है। अखिलेश यादव के पहले दौरे को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। लोकसभा चुनावों में अखिलेश यादव की अगुवाई वाली सपा ने उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक सीटें जीती थीं।