Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

SKM प्रमुख पी. एस. तमांग आज सिक्किम के CM के रूप में लेंगे शपथ

एसकेएम के प्रमुख प्रेम सिंह तमांग आज दूसरे कार्यकाल के लिए सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। एसकेएम ने विधानसभा चुनाव में राज्य की 32 सीट में से 31 पर जीत दर्ज की है। 

तमांग और उनके नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह शाम चार बजे पलजोर स्टेडियम में होगा। 

पार्टी ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों को पलजोर स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। 

पार्टी महासचिव पवन गुरुंग ने कहा कि मुख्यमंत्री तमांग और उनके नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह शाम चार बजे होगा।