Breaking News

E20 पर अपने खिलाफ फेक कंटेंट पर नितिन गडकरी बॉम्बे HC पहुंचे, याचिका दायर की     |   दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में अब 3 अगस्त को नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई होगी     |   लोकसभा: ‘छात्र हित में सदन में एंटी पेपर बिल पर चर्चा जरूरी’, किरेन रिजिजू ने कहा     |   ‘क्या वे आतंकवादी हैं?’, छात्रों पर FIR और AK 47 यूज पर प्रियंका गांधी का सवाल     |   'छात्रों पर FIR हो रहीं, सरकार अपनी आदतों से बाज नहीं आ रही', बोलीं प्रियंका गांधी     |  

राजस्थान में जलभराव के कारण फंसे लोगों को SDRF ने बचाया

एसडीआरएफ ने राजस्थान के हिंडौन में लगातार बारिश के कारण हुए जलभराव के कारण फंसे लोगों को बचाया, जलमग्न कॉलोनी से लोगों को बचा रही एसडीआरएफ की टीम को एक लड़की का शव भी मिला जो कल रात लापता हो गई थी.

राज्य में बारिश से जुड़ी दुर्घटनाओं के कारण पिछले 24 घंटों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है. मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार-पांच दिनों तक पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है.

साथ ही अगले तीन-चार दिनों तक पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में मध्यम और भारी बारिश की प्रबल संभावना है. तो वही पाली जिले में भी तेज बारिश का कहर देखने को मिला। इस दौरान रोहट पुलिस थाना क्षेत्र में बांडी नदी में अचानक बारिश का पानी बढ़ गया। इसके कारण सिणगारी और चोटिया गांव में 33 लोग फंस गए।