Breaking News

E20 पर अपने खिलाफ फेक कंटेंट पर नितिन गडकरी बॉम्बे HC पहुंचे, याचिका दायर की     |   दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में अब 3 अगस्त को नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई होगी     |   लोकसभा: ‘छात्र हित में सदन में एंटी पेपर बिल पर चर्चा जरूरी’, किरेन रिजिजू ने कहा     |   ‘क्या वे आतंकवादी हैं?’, छात्रों पर FIR और AK 47 यूज पर प्रियंका गांधी का सवाल     |   'छात्रों पर FIR हो रहीं, सरकार अपनी आदतों से बाज नहीं आ रही', बोलीं प्रियंका गांधी     |  

राजस्थान के हिंडौन में पानी भरने के बाद फंसे लोगों को SDRF ने बचाया

राजस्थान के हिंडौन में लगातार बारिश की वजह से पानी भरने के बाद फंसे लोगों को एसडीआरएफ ने सोमवार को बचाया. कॉलोनी से लोगों को बचा रही एसडीआरएफ की टीम को एक लड़की का शव भी मिला जो कल रात लापता हो गई थी।

राज्य में बारिश से जुड़े हादसों की वजह से पिछले 24 घंटों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार-पांच दिनों तक पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने से भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

साथ ही अगले तीन-चार दिनों तक पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के ज्यादातर इलाकों में मध्यम और भारी बारिश की संभावना है।