Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

चीनी फैक्ट्री को जब्त करने पर बोले रोहित पवार

महाराष्ट्र में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई करते हुए एनसीपी शरद चंद्र पवार के अध्यक्ष शरद पवार के पोते और विधायक रोहित पवार की चीनी फैक्ट्री को जब्त कर लिया है. ईडी ने यह कार्रवाई शिखर बैंक घोटाला मामले में की है. ईडी की इस कार्रवाई पर रोहित पवार का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने ईडी की कार्रवाई और कुर्की को अवैध करार दिया है.

रोहित पवार का कहना है कि ईडी भारत सरकार की एक प्रतिष्ठि एजेंसी है. जिसने गलत तरीके से संपत्ति को जब्त किया है. ईडी की प्रेस नोट में गलत तथ्यों को रखा गया है. रोहित ने ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि ईडी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है.