Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात     |   इजरायल को ईरान की चेतावनी- लेबनान छोड़ो, वरना शर्मनाक हार का सामना करने के लिए रहो तैयार     |   झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत     |   डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान से गेहूं, सोयाबीन और मक्का खरीदेगा अमेरिका     |   EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित     |  

तमिलनाडु में लगातार बारिश के बाद नदियां उफान पर

तमिलनाडु के थेनी जिले के कई हिस्सों खास कर वैगई और पेरियार बांधों के आस पास के इलाकों में भारी बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं। पश्चिमी घाट में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी हालात पैदा होने के बाद थेनी के पेरियाकुलम इलाके में कुंभकराई झरने लगातार तीसरे दिन बंद रहे।

एहतियात के तौर पर वन अधिकारियों ने सोमवार को झरने को बंद करने का आदेश दिया था। वहीं बोडी के पास कोट्टाकुडी नदी पर अनाई पिल्लयार झरना भी सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने 12-15 अगस्त के दौरान माहे, तमिलनाडु और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।