हैदराबाद: केंद्रीय मंत्री और सिकंदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार जी. किशन रेड्डी ने कहा, "रेवंत रेड्डी का बयान बिल्कुल गलत है। पहले भी राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस के बड़े-बड़े लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा है।
देश की जनता ने उन्हें हराकर सबक सिखाया है। फिर भी रेवंत रेड्डी ने आज ये फिर शुरू किया है। 4 जून को चुनाव के नतीजे आएंगे और देश की जनता रेवंत रेड्डी को सबूत बताएगी।"