Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

अमृतसर में सेवानिवृत्त डीएसपी ने परिवार पर गोली चलाई, बेटे की मौत, दो अन्य घायल

Punjab: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक ने शुक्रवार को अपने परिवार पर गोली चला दी, जिसमें उसके बेटे की मौत हो गई और उसकी पत्नी और बहू घायल हो गए। ये घटना एक पुलिस स्टेशन के पास हुई। मजीठा रोड पर एक नजदीकी चौकी पर तैनात पुलिस दल ने आरोपी तरसेम सिंह को काबू कर लिया और उसका लाइसेंसी हथियार छीन लिया।

सहायक पुलिस आयुक्त ऋषभ भोला ने कहा, "एक पूर्व सीआरपीएफ के डीएसपी लेवल के ऑफिसर रिटायर थे। उनका अपनी पूर्व पत्नी और बच्चों को साथ वैवाहिक विवाद चल रहा था। उनके बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने अपनी 32 बोर की लाइसेंसी हथियार से फायरिंग कर दी।"

पुलिस ने कहा कि घायलों को पास के गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके 40 साल के बेटे की गोली लगने से मौत हो गई।