Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

कोलकाता की घटना से एम्स के रेजिडेंट डाक्टरों में आक्रोश

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने पर चिकित्सकों में आक्रोश है। एम्स के रेजिडेंट चिकित्सकों ने विरोध में एम्स से त्रिवेणीघाट तक आक्रोश रैली निकाली।

रेजिडेंट डाक्टर कार्य बहिष्कार पर भी रहे। इसकी वजह से एम्स में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई। करीब 50 प्रतिशत सर्जरी और 70 प्रतिशत ओपीडी प्रभावित हुई। बुधवार को भी रेजिडेंट डॉक्टर कार्य बहिष्कार करेंगे।

मंगलवार सुबह रेजिडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले आक्रोश रैली निकाली गई। डाक्टरों की रैली को एम्स फैकल्टी एसोसिएशन व नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया। डाक्टरों ने रैली के दौरान घटना के विरोध में जमकर नारेबाजी की।