Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

बाढ़ के बाद इंफाल में बचाव अभियान जारी

केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के मुताबिक जल स्तर में गिरावट के बावजूद, मणिपुर के कई जिलों में हालात गंभीर बने हुए हैं।

बाढ़ की वजह से नदियों का पानी ऊपर आ गया है। इंफाल पूर्वी जिले के छोटाबेकरा में बराक नदी 28.27 मीटर पर बह रही है, जो अपने खतरे के स्तर 26.2 मीटर से 2.07 मीटर से ऊपर है। 

जिला प्रशासन और राज्य प्राधिकरण लगातार कोशिश कर रहे हैं और अगले तीन से चार दिनों में जल स्तर में कमी आने की उम्मीद है और हालात बेहतर हो सकते हैं।

चक्रवात रेमल के बाद लगातार बारिश की वजह से उत्तर-पूर्व में कई जगहों पर बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए है और कई लाख लोग प्रभावित हुए हैं।