Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

जल जीवन मिशन में कम प्रदर्शन पर रिपोर्ट तलब

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जल जीवन मिशन योजना के तहत अपेक्षाकृत कम प्रदर्शन वाले जिलों पर नाराजगी जताई। उन्होंने योजनाओं की भौतकीय प्रगति, वित्तीय समापन, एक्शन टेकन रिपोर्ट, गावों की हर घर जल प्रमाणीकरण की रिपोर्ट तलब की है।


इसके साथ ही जिलाधिकारियों को विशेष मॉनिटरिंग के साथ ही हर सप्ताह जल समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव रतूड़ी ने जिलाधिकारियों प्रशासनिक मशीनरी के साथ टेक्नीकल टीम को सक्रिय करने के निर्देश दिए। जेजेएम के तहत कार्यों की गुणवत्ता के मुद्दे का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव ने इस संबंध में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई करने को कहा।