Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

प्रदेश में धार्मिक अराजकता बर्दाश्त नहीं, सख्त कार्रवाई होगी- सीएम धामी

Dehradun: देहरादून में सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक कमेंट किए जाने के खिलाफ चौकी में बवाल को लेकर सीएम धामी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि हमारे त्योहारों के बीच अशांति फैलाने के लिए ऐसी हरकतें हो रही हैं। इसके पीछे वही ताकतें हैं जो मजबूत होते भारत को नहीं देख पा रही हैं।

एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को ऐसी ताकतें पचा नहीं पा रही हैं। अगर आप किसी का सम्मान करते हैं तो वो सम्मान तभी है जब आप वह आपके आचरण में दिखे। जो भी अराजकता फैलाकर प्रदेश का माहौल खराब करेगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

प्रदेश में किसी भी प्रकार की धार्मिक कट्टरता और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे ही उपद्रवियों के लिए सख्त कानून लाया गया है। पुलिस ने अपना काम सख्ती से किया है। जो भी सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा उससे पूरी वसूली की जाएगी, देहरादून के पटेल नगर में अराजकता फैलाकर प्रदेश का माहौल ख़राब करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है।