Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

शीतलहर से मिली राहत, अब दिन में शुष्क हुआ मौसम

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद शीतलहर का सिलसिला शनिवार को थम गया। दिन में चटक धूप खिलने से सर्दी का अहसास कम हुआ, तो रात के न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज होने से ठिठुरन बढ़ गई। आज के तापमान की बात करें तो प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

आंकड़ों पर नजर डालें तो शनिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 24.6 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री कमी के साथ 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य हिस्सों का भी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18 दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।