Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

गुजरात के नगर सेवा सदनों का कायाकल्प, सुविधाएं तीन गुनी, सेवाएं और भी सशक्त

Gujarat: कलोल नगरपालिका की पुरानी इमारत अब आधुनिक भवन में बदल गई है। यहां आने वाले लोगों को पहले की तुलना में तेज़ और बेहतर सेवाएं मिल रही हैं। कुछ ऐसा ही विसनगर नगरपालिका में देखने को मिल रहा है। सारा सिस्टम आधुनिक हो चुका है। जो ऑनलाइन व्यवस्था के साथ नागरिकों के लिए बैठने से लेकर तमाम तरह की सुविधाओं से लैस है।

दरअसल, स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत नगरपालिकाओं को मिलने वाली वित्तीय सहायता तीन गुना बढ़ा दी गई है। जिसके तहत A श्रेणी की नगरपालिकाओं के लिए सहायता राशि ₹2 करोड़ से बढ़कर 6 करोड़ रुपये, B श्रेणी के लिए पांच करोड़, K श्रेणी के लिए 4 करोड़ और D श्रेणी के लिए 3 करोड़ किया गया है। साथ ही नई इमारतें उन्हीं नगरपालिकाओं को मिलेंगी, जिनके पास भवन नहीं है या 30 साल पुराना है। दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए लिफ्ट की सुविधा होगी। इसके अलावा इन केंद्रों में सोलर प्लांट और वर्षा जल संचयन जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जा रही हैं।

केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से जो वित्तीय सहायता मिल रही है, उससे नगरपालिका शहर में वॉटर सप्लाई, ड्रेनेज और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को प्राथमिकता दे रहे हैं। इन सुधारों का उद्देश्य नागरिक बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण, हरित पहलों को समर्थन और गुजरात के शहरी निवासियों के लिए सेवाओं में सुधार करना है, और नगर सेवा सदनों का विकास, इसका जीवंत उदाहरण हैं।