Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

West Bengal: चुनाव से पहले बीजेपी के बागी विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा तृणमूल कांग्रेस में शामिल

West Bengal: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बागी विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा गुरुवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। राज्य की कुर्सियांग विधानसभा सीट से विधायक शर्मा यहां तृणमूल कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए।

उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में दार्जिलिंग सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। बिष्णु शर्मा ने अलग गोरखालैंड राज्य की मांग का ये कहते हुए समर्थन किया था कि दार्जिलिंग पहाड़ियों पर ज्यादा ध्यान देने और विकास की आवश्यकता है। उन्होंने ये दावा करते हुए बीजेपी के प्रति कई बार असंतोष व्यक्त किया था कि क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के आश्वासन के बावजूद, पार्टी जमीनी स्तर पर अपना वादा निभाने में विफल रही।

विधानसभा में बीजेपी के मुख्य सचेतक शंकर घोष ने दावा किया कि शर्मा का अपने निर्वाचन क्षेत्र में कोई जनाधार नहीं है और वे लंबे समय से पार्टी के संपर्क में नहीं हैं। पश्चिम बंगाल में 294-सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले दो महीनों में होने की संभावना है, जबकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त होगा।