Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

रियासी आतंकी हमला: मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हुई, ड्रोन से निगरानी जारी

जम्मू कश्मीर के रियासी तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हुए  आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इस हमले में 33 यात्री घायल हैं।

रियासी के आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। इलाके में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

उत्तर प्रदेश और दिल्ली के तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर रविवार शाम आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसके बाद बस खाई में गिर गई।

हमले की जांच के लिए पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने अस्थायी ऑपरेशन मुख्यालय बनाया है।