Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

अपने जन्मदिन पर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे रवि किशन, बप्पा का लिया आशीर्वाद

Maharashtra: बॉलीवुड अभिनेता रवि किशन गुरुवार को पत्नी प्रीति किशन के साथ अपने 56वें जन्मदिन के अवसर पर सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान, रवि किशन ने पारंपरिक लुक चुना। उन्होंने हल्के पीले रंग का शॉर्ट कुर्ता, सफेद पायजामा और काले-लाल रंग की स्लाइडर्स पहनी थी।

इसके साथ ही उन्होंने गले में पीले रंग का स्टॉल भी डाला हुआ था, जो उनके लुक को बेहतर बना रहा था। पेशेवर मोर्चे पर, रवि किशन हाल ही में तेलुगु पीरियड एक्शन थ्रिलर फिल्म "डाकू महाराज" में नंदमुरी बालकृष्ण, बॉबी देओल और दूसरे कलाकारों के साथ नजर आए थे।

वे जल्द ही विजय कुमार अरोड़ा द्वारा निर्देशित हिंदी एक्शन कॉमेडी फिल्म "सन ऑफ सरदार 2" में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर के साथ नजर आएंगे।