Breaking News

जम्मू कश्मीरः कठुआ से एक ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार, आतंकियों की मदद का आरोप     |   सीएम योगी आज रामपुर और बरेली के दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात     |   कतर में बातचीत अधर में लटकी, ईरान ने कहा- अमेरिका से मीटिंग अभी नहीं है तय     |   कांग्रेस सांसदों के अयोध्या दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट     |   वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से नहीं थम रहीं मौतें, मृतकों की संख्या 1719 हुई     |  

रांची को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद, सीएम सोरेन ने तीन फ्लाईओवर बनाने की दी मंजूरी

Jharkhand: झारखंड की राजधानी रांची में होने वाली ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म होने वाली है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मंजूरी के बाद जल्द ही राजधानी को तीन नए फ्लाईओवर्स मिलने वाले हैं। इनमें अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़, सहजानंद से एसीबी ऑफिस और करमटोली चौक से चिरौंदी तक फ्लाईओवर शामिल हैं। इससे लोग पीक आवर्स में 30-40 मिनट की दूरी महज 10 मिनट में पूरी कर सकेंगे।

झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने इसे हेमंत सोरेन सरकार की दोहरी योजना बताया। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण से जाम की समस्या से निजात मिलने के साथ ही रांची को मॉडल स्मार्ट सिटी के रुप में विकसित करने में भी मदद मिलेगी।

अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ होते हुए चापू टोली तक 1.75 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाया जाएगा। अरगोड़ा फ्लाईओवर की चौड़ाई 10 मीटर होगी, जबकि नीचे की सड़क 7 मीटर चौड़ी रहेगी। स्थानीय लोगों ने भी हेमंत सरकार की इस योजना का स्वागत किया।

इन फ्लाईओवर्स के तैयार हो जाने पर रोजाना 28000 वाहनों की आवाजाही आसान हो जाएगी। हेमंत सोरेन सरकार के इस फ़ैसले से राजधानी के लोगों को जाम की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।