Breaking News

एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   मलप्पुरम विस्फोटक केस में NIA ने मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया     |   भारत-पाक सीमा पर BSF की कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश कर रहे संदिग्ध को मार गिराया     |   महाराष्ट्र में दूध 2 रुपये महंगा, नई दरें 11 अगस्त से लागू     |   गाज़ियाबाद में मुठभेड़ के बाद 3 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 21 किलो गांजा बरामद     |  

कन्नौज के इत्र से महकेगा रामलला का दरबार,

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रीराम के भक्तों में उनकी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गजब का उत्साह और खुशी का माहौल है. भक्त अपने-अपने तरीके से इस भव्य आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज करा रहे हैं.

अब इत्र नगरी कन्नौज का इत्र भगवान राम के मंदिर को अपनी खुशबू से महकाएगा. कन्नौज के इत्र कारोबारियों ने भगवान राम को अपनी तरफ से खुशबूदार भेंटें भेजना शुरू कर दिया है. कन्नौज के छोटे-बड़े करीब 300 कारोबारियों ने भगवान राम के लिए अपने यहां बनने वाले विशेष तरह से बने सबसे अच्छे इत्र को भगवान राम के चरणों में समर्पित किया है.