Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

रामबन: शादी के लिए दूल्हे ने बाढ़ से आए मलबे पर चलकर एक दिन गुजारा

बारात में दूल्हा मलबे पर चल रहा हो ये आम बात नहीं है। लेकिन जम्मू-कश्मीर के रामबन में ऐसा ही नजारा देखने को मिला, एक दिन पहले अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी थी, सड़कें और कई इमारतें मलबे में तब्दील हो गई थीं।

रामबन के सुनील वालिया को 21 अप्रैल को 60 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव की लड़की से शादी करनी थी। लेकिन रविवार को आई आपदा ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया। शादी के जोड़े में सजे सुनील ने बिना किसी डर के मलबे पर अपना रास्ता बनाया, बारात में शामिल बाकी लोग भी उनके पीछे चल पड़े।

एक दिन पहले की घटनाओं से उनका उत्साह कम नहीं हुआ, जब दूल्हा गाड़ी में सवार होने के लिए आगे बढ़ा तो बाराती नाचने लगे। दूल्हे के पिता ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं कर ली गई थीं और इतने कम समय में समारोह को स्थगित करना संभव नहीं था।