Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

Gujarat: राजकोट के गेम जोन अग्निकांड में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज, दो गिरफ्तार

गुजरात में राजकोट के गेम जोन में हुए अग्निकांड के मामले में छह आरोपितों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304,308, 337, 338 और 114 के तहत केस दर्ज किया गया है।  रविवार को राजकोट पुलिस कमश्ननर राजू भार्गव ने बताया कि अब तक दो आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। 

पुलिस कमिश्नर भार्गव ने मीडिया को बताया कि छह आरोपितों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसमें नितिन भी शामिल है। 
स्पेशल क्राइम ब्रांच बाकी चार आरोपितों की तलाश कर रही है। हम फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर ज्यादा से ज्यादा सबूतों को इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं।, जिससे जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल कर सकें। 

उन्होंने कहा कि 27 लोगों में से 12 साल से कम उम्र के चार बच्चे भी थे जिनकी इस हादसे में मौत हुई है। सभी शवों की डीएनए सैंपलिंग हो चुकी है । उन सैंपल को गांधीनगर जांच  के लिए भेज दिया गया हैं। केस को क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है।