Breaking News

पंजाब-हरियाणा पुलिस का बड़ा इंटरनेशनल ऑपरेशन, अंगोला में 2 कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार     |   कर्नाटक CM डीके शिवकुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात     |   लॉरेंस बिश्नोई के भाई आरज़ू बिश्नोई ने अभिनेता आमिर खान को दी धमकी     |   ‘मेरी मर्जी के बिना कुछ भी मत देना’, वांगचुक की पत्नी का सफदरजंग अस्पताल को अल्टीमेटम     |   कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदला, अब 'शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी रेलवे स्टेशन' हुआ     |  

Rajasthan: बाड़मेर में दो बसों की टक्कर, तीन लोगों की मौत, आठ घायल

राजस्थान में बाड़मेर जिले के बालोतरा इलाके के पास मंगलवार को सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत और आठ घायल हो गए। घटना बालोतरा-जोधपुर रोड पर कुड़ी गांव के पास की है। यात्रियों से भरी सिटी बस आगे चल रही बस से टकरा गई।

घटना में सिटी बस का केबिन पूरी तरह से टूट गया। बस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। रिपोर्टों से पता चला है कि सिटी बस का ड्राइवर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था, तभी आगे वाली बस ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसी वजह से सिटी बस दूसरी बस से टकरा गई।