Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

राजस्थान: धौलपुर में टेंपो और बस की टक्कर, 12 लोगों की मौत

राजस्थान के धौलपुर जिले में बाड़ी सदर थाना इलाके में धौलपुर-करौली हाईवे मार्ग शनिवार देर रात स्लीपर बस और टेम्पों में हुई जबर्दस्त भिड़ंत में 12 लोगों की मौत हो गई।

शनिवार रात करीब 11 बजे स्लीपर कोच बस ने टेंपों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। मारे जाने वालों में आठ बच्चे शामिल हैं।

हादसे के शिकार हुए लोग बरौली गांव में मायरे (भात) के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस गांव लौट रहे थे। मारे गए सभी लोग बाड़ी शहर के गुमट मोहल्ले के रहने वाले थे।