राजस्थान के उदयपुर जिले के गोगुंदा इलाके में तेंदुए के हमले में एक मंदिर के पुजारी की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे इलाके में मरने वालों की कुल संख्या छह हो गई है। सोमवार को विष्णु गिरि मंदिर के बाहर सो रहे थे तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। बाद में, क्षत-विक्षत शव पास के जंगल में मिला।
बीते 10 दिनों में तेंदुए के हमले में छह इंसानों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग घायल हुए हैं। तेंदुए के लगातार हमले से इलाके के लोगों दहशत फैल गई है। हालांकि शनिवार देर रात गोगुंदा के वन एरिया में एक पैंथर पकड़ा गया। तेंदुओं के हमलों को देखते हुए कई जगह पिंजड़े भी लगाए गए हैं जिसमें अब तक चार तेंदुए पकड़े जा चुके हैं।