राजस्थान के सूरतगढ़ में पुलिस ने 1,400 से ज्यादा शराब की पेटियां बरामद कीं और इन पेटियों को ले जा रहे ट्रक को जब्त किया। श्रीगंगानगर के सर्किल ऑफिसर राम कुमार ने बताया कि ट्रक को सूरतगढ़-अनूपगढ़ रोड पर रोका गया। ये ट्रक पंजाब से गुजरात जा रहा था। पुलिस के अनुसार जब्त की गई शराब की कीमत 1.30 करोड़ रुपये आंकी गई है।