Breaking News

संसद सत्र शुरू होने से पहले राजनाथ के दफ्तर में NDA के मंत्रियों की अहम बैठक हुई     |   आंध्र प्रदेश: 7 कोविड केस मिले, एक की मौत, RIMS अस्पताल में अलग वार्ड बनाया गया     |   कोरोना को लेकर इस जिले में हड़कंप... मिले 7 मरीज, बनाया गया आइसोलेशन वार्ड     |   वीजा सर्विस: प्राइवेट फर्मों का टेंडर रद्द वाले HC के फैसले को केंद्र ने SC में दी चुनौती     |   हरियाणा: ‘जींद का घेवर वही है, लेकिन तेवर बदल गए हैं’, रैली में बोले पीएम मोदी     |  

राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व कांग्रेस सांसद करण सिंह यादव बीजेपी में शामिल

Jaipur: राजस्थान की अलवर सीट से पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता करण सिंह यादव शनिवार को जयपुर में बीजेपी में शामिल हो गए। करण सिंह यादव के साथ कई कांग्रेस नेता भी बीजेपी में शामिल हुए। करण सिंह यादव ने अलवर से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिए जाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता भंवर जितेंद्र सिंह को जिम्मेदार ठहराते हुए शुक्रवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। करण सिंह यादव ने पार्टी के राज्य मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी और बाकी नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए।

करण सिंह यादव ने कहा कि, "कांग्रेस में तो अब अनिर्णय की स्थिति है। न तो शीर्ष नेतृत्व में कोई निर्णय लेने की क्षमता है और स्थानीय पार्टी तो राज महलों में प्रवास कर रही है। तो ऐसी पार्टी में तो आम आदमी के मुद्दे को उठाना बड़ा मुश्किल काम था। हम खरगे जी है वो आम जन से जुड़े हुए नहीं हैं। सोनिया जी रिटायर हो चुकीं हैं। गहलोत साहब भी लगभग रिटायरमेंट के नजदीक हैं। अब नए-नए नेता बन गए उनको पार्टी के धरातल का है नहीं व्यक्तिगत रंजिशें लेकर जो निर्णय लेते हैं तो उस पार्टी में रहने का कोई औचित्य नहीं था।"