Breaking News

दिल्ली-NCR में 'रेनी ट्यूजडे', दोपहर में शुरू हुई झमाझम बारिश     |   'पैलेट गन, इलेक्ट्रिक बैटन और वकीलों पर हमला...', सुप्रीम कोर्ट ने उठाए पुलिस एक्शन पर बड़े सवाल     |   सारांश जैन की टेस्ट टीम में एंट्री, श्रीलंका दौरे के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान     |   ईरान के पैसे से ही नुकसान की भरपाई करेंगे: ट्रंप     |   तमिलनाडु सरकार की पड़ोसी राज्यों को निर्माण सामग्री भेजने पर 3 महीने की रोक     |  

बारिश से भरा पानी, NDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

गुजरात के सूरत, नवसारी और तापी समेत कुछ हिस्सों में  बारिश जारी रही, पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ आ गई है, एनडीआरएफ की टीमें सूरत और नवसारी पहुंचीं और निचले इलाकों से लोगों को निकाला।

अधिकारियों ने कहा कि इससे पहले शुक्रवार को, विश्वामित्री नदी के गुरुवार सुबह 25 फीट के खतरे के निशान को पार करने के बाद गुजरात के वडोदरा शहर और उसके आसपास निचले इलाकों में रहने वाले करीब तीन हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर ट्रांसफर कर दिया गया था।उन्होंने बताया कि बुधवार को वडोदरा में भारी बारिश के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शहर और जिले में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की।

प्रेस रिलीज में कहा गया है कि समीक्षा बैठक के दौरान, सीएम को ये भी बताया गया कि जरूरत पड़ने पर लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल यानी एसडीआरएफ की टीम और 30 बसों को स्टैंडबाय पर रखा गया है।