Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

हिमाचल प्रदेश में बारिश से मचा हाहाकार, अब तक 98 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है, जिससे संपर्क मार्ग, बिजली और पानी की सप्लाई बाधित हुई है और घरों को नुकसान पहुंचा है।

हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते इस वीकेंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के चार और पांच अगस्त को फिर से तेज होने का अनुमान है। लोगों को सभी सावधानियां बरतने और बाढ़ के साथ भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।