Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

Kerala: मध्य और दक्षिणी केरल में बारिश की मार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Kerala: मध्य और दक्षिणी केरल में भारी बारिश के कारण भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार की सुबह सात जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानमतिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, इदुक्की और एर्णाकुलम जिलों में सुबह सात बजे से तीन घंटे तक के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही तिरुवनंतपुरम जिले में स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है वहां हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ साथ सतही हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना जताई है। राज्य के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

आरेंज अलर्ट से आशय 11 से 20 सेमी तक की भारी बारिश होने से है। मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है। ये रंग और इनके संदेश ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत) हैं।