Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

झारखंड में कुर्मी समाज का रेल रोको आंदोलन जारी, कई जिलों में रेल सेवा प्रभावित

Jharkhand: झारखंड के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर कुर्मी समाज का शनिवार को रेल रोको आंदोलन जारी है। जिससे रेल सेवा काफी प्रभावित हुई है। अधिकारियों ने बताया कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए आदिवासी कुर्मी समाज के बैनर तले रांची के राय स्टेशन, गिरिडीह के पारसनाथ और बोकारो जिले के चंद्रपुरा में पटरियों पर बैठे देखे गए।

वे समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने और कुर्माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग पर जोर दे रहे हैं। रेलवे द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, आदिवासी कुर्मी समाज के आंदोलन के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) और पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के धनबाद डिवीजन के अधिकार क्षेत्र में ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं।

इसमें कहा गया है, "हटिया-बर्धमान मेमू और टाटानगर-गुआ-टाटानगर मेमू सहित कम से कम तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, एक को बीच में ही रोक दिया गया है और चार को नियंत्रित किया गया है।" अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाकर्मी प्रदर्शनकारियों को शांत करने और रेलवे पटरियों को खाली करने का प्रयास कर रहे हैं। आजसू सहित कई राजनीतिक दलों ने कुर्मी समाज के प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है।