Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

राहुल गांधी संसद के अंदर अराजकता फैलाना चाहते हैं: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

 केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को राहुल गांधी और कांग्रेस पर 'गुंडागर्दी' पर उतरने का आरोप लगाया। गिरिराज सिंह की ये प्रतिक्रिया तब आई, जब विरोध प्रदर्शन के दौरान ओडिशा के बालासोर से बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी संसद की सीढ़ियों से गिर गए। उनके सिर पर चोट लग गई और उन्हें व्हीलचेयर पर ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया।

सारंगी ने आरोप लगाया कि वे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की धक्का-मुक्की की वजह से गिरे थे। घटना की निंदा करते हुए गिरिराज ने कहा कि राहुल गांधी अब गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। वे संसद के अंदर अराजकता फैलाना चाहते हैं।