Breaking News

MP: ऑटो पलटने से कांग्रेस विधायक विपिन जैन घायल, सिर में लगी चोट     |   अफगानिस्तान में हमले पर पाकिस्तान का दावा, आतंकी ठिकाने टारगेट     |   मैक्रों करेंगे G7, चीन और IMF के साथ वर्चुअल बैठक     |   असम लोकसभा उपचुनाव लड़ सकती हैं सुष्मिता देव, सूत्रों का दावा     |   बीजेपी में शामिल हो सकती हैं TMC सांसद सुष्मिता- सुत्र     |  

राहुल गांधी ने अमृतसर और गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, लोगों से की बातचीत

Punjab Floods: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को पंजाब के अमृतसर और गुरदासपुर ज़िलों का दौरा किया और विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों से बातचीत की। गुरदासपुर के दीनानगर में राहुल गांधी ट्रैक्टर पर सवार होकर इलाके का जायजा लेने पहुंचे।

अमृतसर पहुंचने के बाद, वह अमृतसर के अजनाला स्थित घोनेवाल गांव गए और बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर नुकसान का जायज़ा लिया। घोनेवाल गांव अजनाला के उन कई इलाकों में से एक था जो बाढ़ के पानी से बुरी तरह प्रभावित हुए थे।

राहुल गांधी ने हाल ही में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए घरों का भी दौरा किया और कुछ बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की। घोनेवाल गांव का दौरा करने के बाद राहुल गांधी ने अमृतसर के रामदास इलाके में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब में मत्था टेका। उन्होंने गुरुद्वारे में एक 'अरदास' (प्रार्थना) में भी हिस्सा लिया।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बाद में गुरदासपुर ज़िले के डेरा बाबा नानक स्थित बाढ़ प्रभावित गुरचक गांव का दौरा किया। सांसद सुखजिंदर रंधावा ने राहुल गांधी को बाढ़ से प्रभावित खेत भी दिखाए।