Breaking News

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी     |   पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग     |   बंगाल में IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट     |   सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |  

राहुल गांधी की US टैरिफ वाली टिप्पणी पर सीएम हिमंता का पलटवार, कहा- उनकी मानसिकता 'भारत विरोधी' है

Assam: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी टैरिफ पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी ने उनकी "भारत विरोधी" मानसिकता को उजागर कर दिया है। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, "जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर काम इतनी शालीनता से कर रहे हैं और अलग-अलग देशों के साथ समान स्तर पर बातचीत कर रहे हैं, तब गांधी हमारे देश को बदनाम कर रहे हैं।"

राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारतीय अर्थव्यवस्था को 'मृत' कहना सही था। इसके साथ उन्होंने आरोप लगाया कि "प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को छोड़कर हर कोई" इस बारे में बोलने से बचता है। कांग्रेस नेता गांधी ने एक अगस्त से अमेरिका द्वारा लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ और जुर्माने पर चुप्पी साधने के लिए सरकार की भी आलोचना की।

सरमा ने आरोप लगाया कि पिछले सात दिनों में गांधी "बुरी तरह बेनकाब" हो गए हैं। उन्होंने दावा किया, "शुरुआत में लोगों को लगा कि वो बीजेपी विरोधी हैं, लेकिन अब उन्हें एहसास हो गया है कि राहुल गांधी देश विरोधी हैं।"