Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

आरजेडी ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान उस समय अपना आपा खो बैठे, जब आरजेडी नेता ने राज्य में महिला शिक्षा पर सवाल उठाए।

आरजेडी नेता की ओर से विधानसभा में सवाल उठाए जाने के दौरान ही सीएम नीतीश खड़े हो गए और आरजेडी नेता और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा, "क्या आपको कुछ पता है? उनके पति (बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव) ने अपनी पत्नी को सीएम बनाया। क्या इसका कोई मतलब है? उन्होंने (आरजेडी) महिलाओं के लिए क्या किया है? महिलाओं को कोई समस्या नहीं है। आपको कुछ नहीं पता, आप उसी पार्टी में हैं जिसने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया।"