Breaking News

यौन उत्पीड़न केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा     |   केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अरुणाचल के बाढ़ प्रभावित केयी पानयोर का दौरा किया     |   FCRA बिल पर 12 अगस्त को संसद में चर्चा संभव, हमें यही बताया गया: मिजोरम सीएम     |   कोचिंग अग्निकांड केस: SC ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को अवमानना ​​का नोटिस थमाया     |   महाराष्ट्र: बॉम्बे HC का डॉक्टरों की हड़ताल पर स्वतः संज्ञान, IMA को नोटिस जारी     |  

बिहार में RJD का नया समीकरण, ‘MY’ के एजेंडे से क्यों गायब हुए मुस्लिम उम्मीदवार

बिहार की सियासत में आरजेडी की राजनीतिक इमारत भी यूपी में सपा की तरह मुस्लिम-यादव की नींव पर खड़ी हुई है, लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव एम-वाई की छवि से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं. इंडिया गठबंधन के तहत बिहार में आरजेडी 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसमें ज्यादातर सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. हालांकि, आरजेडी इस बार उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बजाय लालू यादव सीधे उम्मीदवारों को सिंबल अलॉट कर रहे हैं.