Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप के 'गोल्डन डोम' प्रोजेक्ट का पहला लाइव-इंटरसेप्ट टेस्ट सफल     |   भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |   लखनऊ अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर दोषी पाए गए     |   भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर SDPO राजेश वर्मा को हटाया गया     |  

बेंगलुरू भगदड़ हादसे पर RCB का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिवारों को मिलेगी 10-10 लाख रुपये की मदद

आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने टीम की आईपीएल खिताबी जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में मारे गए 11 प्रशंसकों के परिवारों को दस दस लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। विराट कोहली और टीम की एक झलक पाने के लिए लाखों की तादाद में प्रशंसक चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर एकत्र हो गए जिससे 11 लोगों की मौत हो गई थी। 

आरसीबी ने सोशल मीडिया पर गुरुवार को जारी बयान में कहा,‘‘ बेंगलुरू में बुधवार को हुए हादसे से आरसीबी परिवार दुखी है। आरसीबी ने 11 मृतकों के परिवारों को दस दस लाख रूपये आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। इसके अलावा आरसीबी केयर्स कोष भी बनाया जाएगा जिसके जरिए इस हादसे में घायल हुए प्रशंसकों की मदद की जाएगी।’’ इस हादसे में 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं।