पंजाब पुलिस ने राज्यव्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को अमृतसर में दो ड्रग तस्करों जगप्रीत सिंह और सतनाम की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया।
एसएसपी अमृतसर ग्रामीण मनिंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने हेरोइन तस्करी से कमाए धन से जमीन पर अवैध कब्जा कर संपत्तियां बनाई थीं। पुलिस के मुताबिक, जगप्रीत सिंह पर सात और सतनाम पर चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों फिलहाल जेल में हैं।